Kalvari Ke Pass Khada Ho | कलवरी के पास खड़ा हो | Filadelfia Music

Kalvari Ke Pass Khada Ho | कलवरी के पास खड़ा हो | Good Friday Song

कलवरी के पास खड़ा हो, खून की धार को देखता जा
तेरे पापों का यही दाम,दिया है मसीह यीशु ने

हर एक आँख उसे देखेगी, देखेगी
बादलों पर आते हुए, छेदा था जिन्होंने उसे
छाती पीटकर सज़दा करेंगे

ये हुआ सब तेरे लिए तू ने भी उसे छेदा था
फिर भी प्यार से वह बुलाता, जाता क्यों नहीं पास उसके

ऐ नादान क्यों जाता उदास, कर क़बूल चश्में में नहा
सारे दाग मिटा पापों के, रहेगा आराम खुशी से

जल्दी वक्त गुज़रता जाता है, रात अन्धेरी आती है
तौबा का दरवाजा होगा बन्द,कुछ न होगा फिर पछताने से

KALVARI KE PAAS KHADA HO Hindi Lyrics

KALVARI KE PAAS KHADA HO, KHOON KEE DHAAR KO DEKHTA JA
TERE PAAPON KA YAHEE DAAM, DIYA HAI MASEEH YEESHU NE

HAR EK AANKH USE DEKHEGEE, DEKHEGEE
BAADALON PAR AATE HUE, CHHEDA THA JINHONNE USE
CHHAATEE PEETAKAR SAZADA KARENGE

YE HUA SAB TERE LIE TOO NE BHEE USE CHHEDA THA
PHIR BHEE PYAAR SE VAH BULAATA, JAATA KYON NAHIN PAAS USAKE

AI NAADAAN KYON JAATA UDAAS,
KAR QABOOL CHASHMEN MEIN NAHA
SAARE DAAG MITA PAAPON KE,
RAHEGA AARAAM KHUSHEE SE

JALDEE VAKT GUZARATA JAATA HAI
RAAT ANDHEREE AATEE HAI
TAUBA KA DARAVAAJA HOGA BAND
KUCHH NA HOGA PHIR PACHHATAANE SE

 


Song Details

Song Name कलवरी के पास खड़ा हो
Written & Composed by: Please help us give due credit
Vocals: Eben Abraham, Jayanti Anand, Kezia Jose, Sarah Paul Mathews,
Vinod Vasave
Language Hindi songs
categories Good Friday songs

क्योंकि क्रूस की कथा नाश होनेवालों के लिये मूर्खता है, परन्तु हम उद्धार पानेवालों के लिये परमेश्‍वर की सामर्थ्य है। (1 कुरि 1:18)। मूल रूप से क्रूस लज्जा और शापित होने का प्रतीक था। लेकिन प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु के द्वारा क्रूस हमारे लिए पाप और मृत्यु से मुक्ति लेकर आया और आज यह हमारे लिए अनन्त जीवन का मार्ग बन गया है। इस क्रूस से दूर नहीं पर इसके करीब आने का हमें निमंत्रण। इस हिंदी आराधना गीत के माध्यम से हमारे प्रभु यीशु मसीह की मृत्यु और बलिदान को याद करने में आइए हमारे साथ शामिल हो जाइए।

यीशु के लहू के सामर्थ्य में विश्वास रखें ताकि आप लगातार पाप के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से शुद्ध रहें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *